फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: युवक हुआ सर्पदंश का शिकार, इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बछउरखुर्द रामगढ़ गांव निवासी युवक शुक्रवार की सुबह अपने खेत में फसल की सिंचाई कर रहा था। इसी दौरान सांप ने उसे डस लिया। जानकारी होने पर परिजन उसे इलाज के लिए ले गए। इलाज के दौरान शुक्रवार की देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बछउरखुर्द रामगढ़ गांव निवासी प्रकाश पासवान 43 शुक्रवार की सुबह अपने खेत में पानी चला रहा था। खेत की सिंचाई के दौरान ही जहरीले सांप ने उसके दाहिने पैर में डस लिया। इसके बाद वह भाग कर घर पहुंचा और परिजनों को इसकी जानकारी दिया। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए मऊ जिला स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की देर शाम उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर आए सूचना पुलिस को दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। वह दो पुत्र व दो पुत्रियों का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें