फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सब्जी के लिए हुए विवाद में दोस्त को बचाने आए युवक की पीटकर हत्या

विज्ञापन
मृतक प्रीतोष राजभर की फाइल फोटो। संवाद
विज्ञापन
मेहनाजपुर (आजमगढ़)। डंडवल गांव में मंगलवार की रात में शादी समारोह में सब्जी लेने के लिए हुए विवाद में दोस्त को बचाने पहुंचे प्रितोष राजभर (20) की पीटकर हत्या कर दी गई। मां ने मेहनाजपुर थाने में तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी डॉ. अनिल कुमार ने तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी है। देवगांव थाना क्षेत्र के सराय खुरसू गांव निवासी चंद्रकला ने बताया कि उनके बेटा प्रितोष राजभर सात जुलाई की रात करीब 10 : 42 बजे दोस्त आनंद राजभर के बुलाने पर डंडवल गांव गया था। आनंद ने फोन करके बताया था कि कुछ मनबढ़ युवकों ने उसके साथ मारपीट की है। उसने मदद के लिए तत्काल आने को कहा था। प्रितोष अपने गांव के ओटू राजभर के साथ डंडवल गांव पहुंचा। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद युवकों ने दोनों पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। परिजन दोनों घायलों को पहले सीएचसी मेंहनाजपुर ले गए। वहां से चक्रपानपुर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां से डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर, बीएचयू रेफर कर दिया। चंद्रकला ने बताया कि बीएचयू ले जाते समय आठ जुलाई की सुबह करीब 5 : 30 बजे रास्ते में प्रितोष की मौत हो गई। वहीं, घायल ओटू राजभर का उपचार चल रहा है। बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस पर एसपी डॉ. अनिल कुमार परिजनों से मिले और घटना की जानकारी ली। परिवार को विश्वास दिलाया कि आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें