आजमगढ़। साइबर सेल और गंभीरपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने आधार आधारित बैंकिंग (एईपीएस) प्रणाली का दुरुपयोग करके साइबर ठगी की रकम निकालने वाले यश विश्वकर्मा को रविवार को गिरफ्तार किया है। सीओ सदर आस्था जायसवाल ने बताया कि शनिवार को आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन, एक रबर का कूटरचित अंगूठा (बायोमीट्रिक क्लोन), एक एटीएम कार्ड, एक बायोमीट्रिक मशीन, एक मोबाइल पीओएस मशीन, 1750 रुपये नकद और एक टीवीएस एक्सएल-100 वाहन बरामद किया है। वे गंभीरपुर थाना क्षेत्र के दयालपुर का निवासी है। 11 जुलाई को साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक रवि प्रकाश गौतम एवं गंभीरपुर थाना पुलिस प्रतिबिंब पोर्टल पर प्राप्त संदिग्ध बैंक खातों और एटीएम हॉटस्पॉट की जांच कर रही थी।