सड़क हादसों में कमी लाने के लिए केन्द्र सरकार की ओर से नई व्यवस्था लागू की गई है। इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डेटाबेस (आईआरएडी) एप के माध्यम से सड़क हादसों का संक्षिप्त विवरण व कार्रवाई की जानकारी ली जा सकेगी। सम्बधित विभागों को इसकी जानकारी चंद मिनटों में पहुंच जाएगी। आए दिन होने वाले सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने नई योजना शुरू की है। भारत सरकार ने सड़क परिवहन एवं राज्य मार्ग मंत्रालय ने एनआईसी के साथ मिलकर एकीकृत सड़क सुरक्षा डेटाबेस तैयार करने के लिए एक एप विकसित किया है। इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डेटाबेस ऐप पर जिले में होने वाली दुर्घटनाओं का विवरण दर्ज किया जाएगा। इस एप के लिए परिवहन विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। आरटीओ प्रशासन डा. आरएन चौधरी ने बताया कि पीडब्ल्यूडी, यातायात संभागीय परिवहन विभाग व पुलिस की ओर से इस एप पर पूरी डिटेल भरनी होगी। सभी विभाग घटना स्थल पर जाकर पूरी जानकारी इस एप पर फीड करेंगे। ताकि किन कारणों सड़क हादसा हुआ है। उसपर कारण का निस्तारण किया जा सके और सड़क दुर्घटना में हो रही मौतों का आंकड़ा घट सके।