फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: - योगी सरकार 2.0 का एक साल हुए पूरे, पोस्टर का भी किया गया विमोचन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूसरे कार्यकाल का पहला वर्ष शनिवार को पूरा हुआ है। इस अवसर पर उन्होंने सरकार की उपलब्धियों का ब्योरा जनता के सामने रखा। आजमगढ़ के कलेक्ट्रेट सभागार में प्रसारण देखने के लिए भाजपा के प्रदेश मंत्री सुभाष यदुवंशी, डीएम विशाल भारद्वाज व एसपी सिटी शैलेंद्र लाल, जिला पूर्ति अधिकारी सुनील पुष्कर समेत अन्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा के विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा से लेकर रोड कनेक्टिविटी पर भारी भरकम बजट सरकार खर्च करके जिले का विकास कर रही है। भारतीय संस्कृति व पर्यटन को भी बढ़ावा दिया गया है। यदि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकारें न होतीं तो यह कभी संभव न होता। योगी सरकार 2.0 का एक साल पूरा होने पर वे जिले में शनिवार को पहंुचे थे।
मीडिया के सामने उन्होंने प्रदेश सरकार की एक साल की उपलब्धियों गिनाईं। कहा कि यूपी सरकार सुशासन, विकास और खुशहाली के फार्मूले पर काम कर रही है। अपराध और अपराधी को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति से कानून का राज हुआ जिससे प्रदेश में 35 लाख करोड़ रुपये का निवेश आ रहा है। उनके द्वारा ‘सुशासन विकास रोजगार, डबल इंजन की सरकार’ ‘पुस्तिका एवं ऊंची उड़ान नई पहचान’ पोस्टर का भी विमोचन किया गया। जनपद आजमगढ़ के अंतर्गत वर्ष 2022-23 में विभिन्न विभागों द्वारा कई विकास कार्य कराए गए है। उन्होंने विकास कीतमाम योजनाएं गिनाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें