फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार की खौफनाक सजा: अपराधी ने कबूल किया गुनाह, बोला- हां करता था प्यार; घर से नहीं भागी तो उतारा मौत के घाट

Tue, 26 Dec 2023 04:07 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

हत्या के मुख्य आरोपी ने मुठभेड़ में गिरफ्तारी के बाद पुलिस को बताया कि वह शबनम से प्यार करता था। शादी भी करना चाहता था लेकिन वह भागने को तैयार नहीं हुई, इसीलिए उसे मार डाला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हां मैं उससे प्यार करता था। शादी भी उसी से करना चाहता था। उसने मेरी बात नहीं मानी तो उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार शबनम की हत्या करने वाले उसके प्रेमी गांगुली उर्फ नवनीत सिंह ने ये बातें कही। उसने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल करते हुए पूरी सच्चाई बयां की।
विज्ञापन


यह है मामला
दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुरहन में दो दिन पहले युवती की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के मुख्य आरोपी ने मुठभेड़ में गिरफ्तारी के बाद पुलिस को बताया कि वह शबनम से प्यार करता था। शादी भी करना चाहता था लेकिन वह भागने को तैयार नहीं हुई, इसीलिए उसे मार डाला। पुलिस ने एक दिन पहले नवनीत के साथ शुभम गौतम को गिरफ्तार किया था।

शादी के लिए घर से भागने के लिए बनाया था प्लान
एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि घटना में शामिल दोनों आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। दोनों से विस्तृत पूछताछ की गई। नवनीत सिंह की युवती से पहले से बातचीत होने की बात सामने आई है। दोनों आपस में शादी करना चाहते थे। दोनों के परिवार के बीच बात भी हुई थी लेकिन किसी कारण से बात बन नहीं बन पाई। इसके बाद नवनीत सिंह जबरदस्ती भगा कर शादी करना चाहता था। जिसको लेकर युवती ने मना किया था। एसपी ने कहा कि मामले में साक्ष्य संकलन कर विस्तृत विवेचना कर फास्ट ट्रैक में जल्द इनको सजा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें