आजमगढ़। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी एके पांडेय ने बताया कि भारत सरकार की खेलो इण्डिया सेंटर योजनांतर्गत जनपद आजमगढ़ में कुश्ती खेल का सेंटर सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम आजमगढ़ में स्थापित किया गया है। जिसके लिए भारतीय खेल प्राधिकरण के खेलो इंडिया योजना के मानक के अनुसार कुश्ती खेल के प्रशिक्षक के लिए पांच मई को सुबह 10 से 12 बजे तक साक्षात्कार के लिए आवेदन पत्र समस्त मूल प्रमाण-पत्रों सहित क्षेत्रीय खेल कार्यालय, सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम आजमगढ़ में स्वीकार किया जाएगा। इकसे बाद अर्ह अभ्यर्थियों का अपरान्ह एक बजे से साक्षात्कार किया जाएगा। प्रशिक्षक की योग्यता एवं प्रशिक्षक के मानदेय का भुगतान भारतीय खेल प्राधिकरण के खेलो इंडिया योजना के मानक के अनुसार होगा। प्रशिक्षक पूर्व चैंपियन होना अनिवार्य है। खेलो इंडिया योजना का मानक क्षेत्रीय खेल कार्यालय आजमगढ़ में उपस्थित होकर या भारतीय खेल प्राधिकरण के वेबसाइट kic guidelines पर प्राप्त किया जा सकता है।