फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: श्रमिक कराएं पंजीकरण, सात प्रमुख योजनाओं का मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश कर्मकार कल्याण बोर्ड ने आजमगढ़ मंडल के पात्र निर्माण श्रमिकों से जल्द पंजीकरण कराने की अपील की है। उप श्रम आयुक्त राजीव कुमार सिंह ने बताया कि 18 से 60 वर्ष आयु के ऐसे श्रमिक, जिन्होंने पिछले एक वर्ष में कम से कम 90 दिन निर्माण कार्य या मनरेगा के तहत कार्य किया है, वे बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट या कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के लिए श्रमिक का आधार कार्ड, बैंक पासबुक, नामिनी का आधार कार्ड तथा 90 दिन कार्य करने का प्रमाण अथवा स्व-घोषणा पत्र आवश्यक होगा। पंजीकरण शुल्क 20 रुपये है, जबकि नवीनीकरण शुल्क एक वर्ष के लिए 20 रुपये निर्धारित किया गया है। इच्छुक श्रमिक तीन वर्ष के लिए 80 रुपये जमा कर एक साथ नवीनीकरण भी करा सकते हैं। पंजीकरण के बाद श्रमिक बोर्ड की सात प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के पात्र होंगे। उप श्रम आयुक्त राजीव कुमार सिंह ने बताया कि आजमगढ़ मंडल आजमगढ़, मऊ और बलिया में वर्तमान में 7,70,267 निर्माण श्रमिक पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें