फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोयोग से पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता

विज्ञापन
भाजपा कार्यालय पर पंचायत चुनाव तैयारी बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। भाजपा जिलाध्यक्ष सदर ध्रुव सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को जिला कार्यालय पर 2021 में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर बैठक हुई। मुख्य अतिथि विनोद राय रहे। उन्होंने ने कहा पंचायत चुनाव को लेकर वोटर लिस्ट में नाम बढ़ाने और गलत नाम कटवाने के लिए तीन जनवरी तक का समय अब भी है। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने बूथों पर नाम बढ़वाने के लिए बीएलओ से संपर्क करें। पंचायत चुनाव की तैयारी में पूरे मनोयोग से लग जाएं। जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने कहा की भाजपा पंचायत चुनाव में विजय प्राप्त करने के लिए कृत संकल्पित है। चुनाव को जीतने के लिए ब्लाक स्तर पर ब्लाक संयोजक नियुक्त किए गए हैं। सभी ब्लाक संयोजक अपने क्षेत्र के मंडल अध्यक्षों, सेक्टर संयोजक, बूथ अध्यक्षों, पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर नये मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाएं। घनश्याम पटेल, सचिदानंद सिंह, दुर्ग विजय यादव, नागेन्द्र पटेल, नन्हकूराम सरोज, विनोद उपाध्याय, पंकज सिंह कौशिक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें