फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत: नलकूप बोरिंग कर रहे थे मजदूर, घटना के बाद मचा हड़कंप

Tue, 04 Apr 2023 05:20 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

सरकार हर घर जल योजना के तहत गांव में नलकूप बोरिंग करा कर पानी की टंकी बनवा रही है। जिसके माध्यम से लोगों के घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की योजना है। इसके तहत इन दिनों गांव-गांव में भूमि चिन्हित की गई है। जहां प्राइवेट ठेकेदारों द्वारा नलकूप की बोरिंग करायी जा रही है। इस योजना के तहत मिर्जापुर ब्लाक अंतर्गत मौना गांव में भी मंगलवार की सुबह नलकूप की बोरिंग होनी थी।
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में मौना गांव में नलकूप की बोरिंग करने की मशीन में उतरे करंट की चपेट में आकर मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना से साथी मजदूरों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

सरकार हर घर जल योजना के तहत गांव में नलकूप बोरिंग करा कर पानी की टंकी बनवा रही है। जिसके माध्यम से लोगों के घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की योजना है। इसके तहत इन दिनों गांव-गांव में भूमि चिन्हित की गई है। जहां प्राइवेट ठेकेदारों द्वारा नलकूप की बोरिंग करायी जा रही है। इस योजना के तहत मिर्जापुर ब्लाक अंतर्गत मौना गांव में भी मंगलवार की सुबह नलकूप की बोरिंग होनी थी।
इसके लिए ठेकेदार अपनी बोरिंग मशीन गांव में भेजा। जिस पर मजदूर भी मौजूद थे। गांव के पास ही मशीन का एक हिस्सा हाई टेंशन तार से सट गया। जिससे मशीन पर करंट उतर आया और उसकी चपेट में आ कर मजदूर छोटू (29) निवासी हथौली जयसिंहपुर थाना एका जिला फिरोजबाद की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घटना के समय बोरिंग मशीन पर और भी मजदूर थे। साथी की करंट से मौत होने से उनमें कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें