फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कार्यालयों में शुरू हुआ कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शासन के निर्देश के बाद सरकारी कार्यालयों में भी कार्य शुरू कर दिया गया है। फिलहाल 33 फीसदी कर्मचारी और शत-प्रतिशत अधिकारियों की उपस्थिति में कार्य किया जाएगा। जिलाधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि कलेक्टर के अधीन सभी तहसील कार्यालय, विकास विभाग, कृषि, सप्लाई, निबंधन, ट्रेजरी, वन विभाग आदि में कार्य शुरू कराया जा रहा है। कार्यालयों को पूरी तरीके से सैनिटाइज रखा जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क लगाकर कार्य किया जाएगा। शेष कर्मचारी फोन पर बने रहेंगे। रोस्टर के अनुसार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। जनपद के हॉटस्पॉट मुबारकपुर क्षेत्र में अभी प्रतिबंध लागू रहेंगे। वहां आवश्यक सेवाओं में शामिल विभागों के कर्मचारी ही कार्य करेंगे। सावधानी के मद्देनजर मुबारकपुर में स्थापित गेहूं क्रय केंद्र को भी पास में ही शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें