फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानक के विपरीत मिला कार्य, नमूने भरे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
माहुल। एसडीएम फूलपुर वागीश कुमार शुक्ला ने शुक्रवार को माहुल नगर पंचायत के वार्ड पांच में बन रहे इंटरलाकिंग का निरीक्षण किया। मानक के विपरीत काम को होता देख निर्माण सामग्री का सैंपल लेने के साथ ही संबंधित ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। नगर पंचायत माहुल के वार्ड पांच में माहुल-अंबारी मार्ग से केवटाना मोहल्ले में 310 मीटर रास्ते पर इंटरलाकिंग का कार्य डूडा के माध्यम से कराया जा रहा। इस निर्माण में लाल बालू की जगह सफेद बालू, घटिया ईंट और सीमेंट का प्रयोग किया जा रहा है। रास्ते के बीच में बन रही नाली में गिट्टी आदि का प्रयोग भी नहीं किया गया। एसडीएम फूलपुर वागीश कुमार शुक्ला ने निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में कमियां देखी तो मेठ से पूछताछ की। इस पर वो एसडीएम से ही अकड़ने लगा। उपजिलाधिकारी ने मेठ और ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। निर्माण सामग्री का सैंपल भरवाकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। वागीश कुमार शुक्ला ने बताया का निर्माण कार्य मानक के विपरीत है। निर्माण सामग्री का सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ठेकेदार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें