फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दो काेतवाली प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद की कानून व्यवस्था को दुरूस्त करने को लेकर एसपी अनुराग आर्य ने सोमवार को महकमे में फिर बड़ा बदलाव किया। इसके तहत दो कोतवाली प्रभारियों का कार्यक्षेत्र बदला गया तो वहीं 27 उपनिरीक्षकों को नई तैनाती दी गई है।
विज्ञापन

एसपी अनुराग आर्य की जारी की गई सूची के अनुसार देवगांव कोतवाली प्रभारी रहे गजानंद चौबे को अब फूलपुर कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं फूलपुर कोतवाल अनिल कुमार सिंह अब देवगांव कोतवाली के कोतवाल होंगे।
वहीं लाइन में तैनात रहे एसआई अवधेश कुमार सिंह को थाना अहरौला, मो. अहमद खान को थाना महराजगंज, हरिशंकर सिंह को थाना अतरौलिया, तेज प्रताप सिंह को थाना कप्तानगंज, हरेराम को थाना अहरौला, नीलमणी सिंह को थाना कोतवाली जीयनपुर, रमेश कुमार को थाना कंधरापुर, लाल सिंह को थाना कंधरापुर, अनिल कुमार को थाना कोतवाली जीयनपुर, राजगृही चौबे को प्रभारी सम्मन सेल, विपिन कुमार सिंह को थाना निजामाबाद, सुजीत कुमार सिंह को थाना देवगांव कोतवाली, रज्जन द्विवेदी को चौकी प्रभारी अंबारी की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

जबकि श्यामबदन यादव थाना मेहनाजपुर से सरायमीर, सीताराम को थाना बरदह से थाना कप्तानगंज, संजय कुमार सिंह को स्वाट टीम से थाना कोतवाली जीयनपुर, राजबली यादव को थाना पवई से थाना रानी की सराय, राम किशोर शर्मा को थाना पवई से थाना कोतवाली शहर, शंकर यादव को थाना कोतवाली जीयनपुर से थाना कंधरापुर, हीरेंद्र प्रताप सिंह चौकी प्रभारी अंबारी को थाना अतरौलिया, रवींद्र प्रताप यादव को थाना अतरौलिया से थाना कोतवाली जीयनपुर, मुरारी मिश्रा को थाना गंभीरपुर से थाना कोतवाली देवगांव, अनुज कुमार पांडेय को थाना कंधरापुर से गंभीरपुर, राकेश तिवारी को थाना रानी की सराय को थाना रौनापार, प्रदीप कुमार राही को थाना कंधरापुर से थाना रानी की सराय, उमेश चंद्र को थाना रानी की सराय से थाना पवई व जगपति मिश्रा को थाना रौनापार से थाना कप्तानगंज पर नई तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें