आजमगढ़। अनंतपुरा स्थित डीह स्थान व हनुमानगढ़ी स्थित मां काली मंदिर परिसर में दर्जनों महिलाओं ने पूजा अर्चना कर कोरोना से निजात दिलाने की कामना की। सभी ने पूजा-पाठ, स्तुति, अर्चना करते हुए भगवान से कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों को इससे लड़ने की शक्ति देने व स्वस्थ रहने की कामना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने अगरबत्तियां जलाकर तथा डीह बाबा के नाम चढ़ावा निकालकर मन्नत मांगी। श्रद्धालुों ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना से निजात पाने के लिए हम गांव के दर्जनों महिलाओं ने डीह बाबा की पूजा-अर्चना कर बीमारी से शीघ्र निदान की प्रार्थना की हैं। उन्होंने बताया कि जो भी भक्त डीह बाबा व काली मां को सच्चे मन से सुमिरन करता हैं वह उनको मनचाहा वरदान पूरी करते हैं। बताया कि देवी देवताओं के सिमरन के बदौलत ही विश्वव्यापी इस महामारी से निजात पाया जा सकता हैं। सभी सदस्यों ने इसमें अपना पूर्ण सहयोग दिया। सभी ने यही कामना की कि पूरे विश्व में सुख शांति और समृद्धि वापस लौट आए।