फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आवास की मांग को लेकर तहसील पहुंची महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील दिवस पर शनिवार को विकास खंड मोहम्मदपुर के हुसेनपुर दरियापुर गांव की महिलाएं आवास की मांग को लेकर तहसील पर पहुंची। इस दौरान महिलाओं ने पत्र देकर आवास की मांग की। साथ ही मांग पूरी न होने पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

समाधान दिवस पर पहुंची फूलमती के नेतृत्व में गांव की महिलाओं ने सैकड़ों की संख्या में मिलकर प्रधानमंत्री आवास के लिए प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई। कहा कि हम सभी के गांव में बहुत लोगों को आवास मिल गया लेकिन हम लोगों को हमेशा आवास से वंचित कर दिया जाता है। विकास खंड अधिकारी और ग्राम प्रधान से कई बार प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगा चुके हैं, लेकिन उनकी कोई नहीं सुन रहा है। इसे लेकर समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र देकर आवास देने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें