फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: भूमि विवाद में महिलाओं ने तोड़ी गाड़ी, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कैथी शंकरपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर पर हमला कर दिया। इस दौरान महिलाओं ने घर के बाहर खड़ी कार को ईंटों से कूंचकर क्षतिग्रस्त कर दिया। धक्का देकर कार को गड्ढे में पलट दिया। इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के रुद्रपुर चेवार निवासी प्रदीप उर्फ सजीवन की ससुराल कैथी शंकरपुर गांव में है। वह पत्नी के साथ ससुराल में नवासे पर रहते हैं। शनिवार सुबह अपने छत पर ईटों की जोड़ाई करा रहे थे। इस दौरान पड़ोसियों ने हमला कर दिया। पड़ोसी की महिलाओं ने घर के बाहर खड़ी कार के शीशे और हेडलाइट को ईंटों से कूचकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद कार को धक्का देकर कार को पास के गड्ढे में गिरा दिया। विरोध करने पर प्रदीप को घर में घुसकर पिटाई कर दी। सूचना पर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची। तब जाकर मामला शांत हुआ। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल बताया कि मामला संज्ञान में आया है। एक पक्ष की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें