बलरामपुर। संदिग्धावस्था में एक महिला की बीती रात मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महाराजगंज थाना के गोकुलनगर में किराए के मकान में देवारा कदीम गांव निवासी मनोज अपनी पत्नी शालिनी (27) के साथ रहता था। शुक्रवार की रात पौने आठ बजे मनोज बैट्री लेने भैरो बाबा मंदिर की ओर गया था। इस बीच रात आठ बजे के करीब उसके मकान मालिक का फोन आया कि उसकी पत्नी शालिनी की तबीयत खराब है। जब मनोज घर आया तो देखा की उसकी पत्नी बेहोशी की हालत में पड़ी है। तत्काल एंबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल ले गया। जहां डाक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका का एक पुत्र है। संवाद