फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: खेत में बाजरा काटने गई महिला की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज। जहानागंज थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में मंगलवार की सुबह बाजरा काटने गई महिला करंट की चपेट में आ गई। जानकारी होने पर परिजन उसे लेकर पीजीआई चक्रपानपुर ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पंचनामा बनवाते हुए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। रामपुर गांव निवासी मुनिया देवी (40) पत्नी राम सरीख चौहान मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे बाजरा काटने गई थीं। वह जैसे ही खेत में बजड़ा काटना शुरु की वैसे ही बगल से गुजरे बिजली के तार से बाजरे में करंट उतर गया। वह चपेट में आने से जमीन में पर गिर पड़ी। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो वह आनन-फानन उसे लेकर पीजीआई चक्रपानपुर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका के दो पुत्र हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें