फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सर्पदंश से महिला अचेत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर। गम्भीरपुर थाना क्षेत्र के अमेठी गांव निवासी अजय पासवान की विवाहिता पुत्री साधना पासवान (24) को शनिवार सुबह सांप ने काट लिया। जिससे वह अचेत हो गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल गए। पूरे दिन चले इलाज के बाद शाम को वह खतरे से बाहर आई। शनिवार की सुबह साधना पक्के मकान के कच्चे फर्श पर झाड़ू के बाद पानी छिड़क रही थी। इसी बीच एक बिल में जैसे ही पानी घुसा उसमें सांप बाहर निकल आया और उसके हाथ में काटकर फिर बिल में जा घुसा। साधना चिल्लाने लगी तो मौके पर पहुंची उसकी चाची ने हाथ बांधते हुए परिजनों को बुलाया। परिजन उसे बाइक से सीएचसी लालगंज ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे जौनपुर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर मेंहनगर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे। जहां उपचार के बाद शाम को चिकित्सक ने उसे खतरे से बाहर बताया। तब जाकर परिजनों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें