फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़–वाराणसी मार्ग पर मंगलवार को सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जानकारी के अनुसार बरदह थाना क्षेत्र के सरावा गांव निवासी जामवंती गौड़ (38) पत्नी रामनयन गौड़ दो दिन पहले गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में अपने पिता श्रीराम के घर एक शादी समारोह में शामिल होने आई थीं। मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे वह आजमगढ़–वाराणसी मार्ग पर सड़क पार कर रही थीं, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल उपचार के लिए एक नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रात करीब आठ बजे उनकी मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतका दो पुत्रियों की मां थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें