बलरामपुर। बरदह थाना क्षेत्र के जेयतीपुर गांव निवासिनी मीरा देवी (50) शुक्रवार को अपने पुत्र ऋषिपाल के साथ बुलेट से देवगांव कोतवाली के निहोरगंज दवा लेने गई थी। दवा लेने के बाद वह वापस घर लौट रही थी। अभी मां-बेटा देवगांव कोतवाली के मोलनापुर के पास ही पहुंचे थे कि चार पहिया ने बुलेट में टक्कर मार दिया। इस हादसे में मीरा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। इन्हें तत्काल सीएचसी लालगंज ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। जिस पर परिजन उन्हें वाराणसी ले जा रहे थे कि रास्ते में ही मीरा देवी ने दम तोड़ दिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेजवा दिया। मृतका दो पुत्रों की मां थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। संवाद