फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महिला ने यूपी 112 पर दी लूट की खबर, मौके पर पहुंची पुलिस तो कहानी निकली कुछ और..पढ़ें-क्या है मामला?

Fri, 29 Dec 2023 05:02 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

अतरौलिया के सघनपट्टी गांव निवासिनी सेवाती निषाद ने 25 दिसंबर को यूपी 112 पर फोन किया। काल पीआरवी 1057 थाना अहरौला पर पहुंची। सेवाती ने फोन पर बताया कि उसके पोते गणेश निषाद से तीन युवकों ने मोबाइल लूट लिया है। लूट की घटना की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
112 police, up police, dail 112, police prv, prv, - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतरौलिया थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को यूपी 112 पर लूट की सूचना दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो मौके पर ऐसी कोई घटना का होना ही नहीं पाया गया। जिस पर यूपी 112 टीम के हेड कास्टेबल ने लूट की फर्जी सूचना देने वाली महिला के खिलाफ अतरौलिया थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

अतरौलिया के सघनपट्टी गांव निवासिनी सेवाती निषाद ने 25 दिसंबर को यूपी 112 पर फोन किया। काल पीआरवी 1057 थाना अहरौला पर पहुंची। सेवाती ने फोन पर बताया कि उसके पोते गणेश निषाद से तीन युवकों ने मोबाइल लूट लिया है। लूट की घटना की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पीआरवी टीम मौके पर पहुंची तो वहां लूट की कोई घटना ही घटित नहीं हुई थी। पीआरवी की सूचना पर अतरौलिया थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल किया। फर्जी सूचना देने पर पीआरवी के हेड कास्टेबल विजय शंकर ने सूचना देने वाली महिला सेवाती देवी के खिलाफ अहरौला थाने पर मुकदमा पंजीकृत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें