बूढ़नपुर। पासीपुर कंगलीपुर गांव के पास मंगलवार की रात बाइक की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद बाइक सवार वाहन छोड़कर भाग गया।
दुर्घटना के समय महिला शादी के कार्यक्रम से पति के साथ पैदल घर लौट रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अतरौलिया थाना क्षेत्र के पासीपुर कंगलीपुर गांव निवासी आशा गौड़ (42) पत्नी ओम प्रकाश मंगलवार की रात बूढ़नपुर के सिकहुला गांव में एक शादी कार्यक्रम में गई थीं। रात करीब 11 बजे वे पति के साथ पैदल घर लौट रही थीं। रास्ते में पासीपुर कंगलीपुर गांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना में बाइक सवार भी गिर गया। बाद में वह बाइक छोड़कर मौके से भाग गया। घायल महिला को लेकर परिजन रानीपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।