फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: थ्रेशर मशीन में फंसकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के कुंजी प्रतापपुर गांव में थ्रेशर मशीन से मड़ाई के दौरान एक महिला की साड़ी कपलिंग में फंस गई। मड़ाई बंद कर लोग उसे लेकर अस्पताल की ओर भागे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन

कुंजी प्रतापपुर गांव में संगीता (45) पत्नी स्व. प्रभुनाथ अपने परिवार के सदस्यों के साथ थ्रेशर मशीन से गेहूं की मड़ाई कर रही थी। अचानक थ्रेसर के कपलिंग ने महिला की साड़ी के साथ ही उसे भी अपनी चपेट में ले लिया। जब तक शोर शराबा करते हुए मशीन को बंद किया गया महिला अचेत होकर गिर पड़ी थी। आनन-फानन में ग्रामीण उसे लेकर अस्पताल की ओर भागे लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें