महराजगंज। थाना क्षेत्र अंतर्गत मोलनापुर गांव के पास मंगलवार को दिन में बाइक व ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार नूर अप्सरा (35) पत्नी सुफियान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय मृतका पति के साथ अपने मायके आ रही थी। घटना के बाद भाग रहे ट्रैक्टर चालक को ग्रामीणों ने दौड़ा कर पकड़ लिया। मृतका तीन बच्चों की मां थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। संवाद