फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: स्कूल बस की चपेट में आकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज। थाना क्षेत्र के कोल्हूखोर गांव के पास सोमवार की सुबह लगभग नौ बजे स्कूल बस की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। घटना के समय महिला दवा लेने के लिए राजकीय मेडिकल काॅलेज जा रही थी। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं स्थानीय लोगों ने घटना के बाद दुर्घटना करने वाली बस को भी पकड़, जिसे पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है।
विज्ञापन

कोल्हूखोर गांव निवासिनी मुराही देवी 55 सोमवार की सुबह घर से दवा लेने के लिए राजकीय मेडिकल जाने के लिए निकली। अभी वह गांव के रोड पर ही पहुंची थी कि जहानागंज से अकबेलपुर गांव जा रही एक स्कूल बस ने महिला को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में मुराही देवी की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे को देखते ही ग्रामीणों ने दौड़ा कर बस को रोक लिया। सूचना पर जहानागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका तीन बेटियों व एक बेटे की मां थी। पुलिस ने दुर्घटना करने वाली स्कूल बस को अपनी कस्टडी में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें