फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: फर्जी अभिलेखों से अनुदान हड़पने के मामले में महिला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
फर्जीवाड़े के आरोप में गिरफ्तार महिला आरोपी रेनू यादव। श्रोत-पुलिस
विज्ञापन
आजमगढ़। अतरौलिया पुलिस ने फर्जी अभिलेख से अनुदान हड़पने के मामले में आरोपी महिला रेनू यादव निवासी बनकटा बुजुर्ग थाना राजेसुल्तानपुर जिला अंबेडकरनगर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना और सरकारी धन के गबन से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है। थाना प्रभारी देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि 19 मार्च 2025 को राज्य विशेष अनुसंधान दल (ईओडब्ल्यू) मुख्यालय लखनऊ के निरीक्षक कुंवर ब्रह्म प्रकाश सिंह ने अतरौलिया थाने में मदरसा फैजेकौशर निस्बां रुकुमलपुर के प्रबंधक एवं शिक्षकों पर कूटरचित दस्तावेज तैयार करके उन्हें वास्तविक अभिलेख के रूप में प्रयोग करते हुए शासन से अनुदान प्राप्त करने के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले में अतरौलिया थाने में रियाज अहमद, किरण पाल, रेनू यादव एवं अनवार अहमद के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की विवेचना एसआई विश्राम गुप्ता कर रहे हैं। सोमवार को पुलिस ने एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि अन्य आरोपियों की भी तलाश हो रही है। जल्द ही सभी आरोपियाें को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें