फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए दो माह करना होगा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए अभी दो महीने और इंतजार करना पड़ेगा। अगर आप मई में आवेदन कर रहे हैं तो आपको डीएल के लिए आरटीओ कार्यालय में जून के बाद बुलाया जाएगा। कोरोना संक्रमण के चलते विभाग द्वारा आवेदकों की संख्या कम करने के कारण यह समस्या आ रही है। यह स्थिति पिछले कई महीनों से बनी हुई है। वेटिंग लिस्ट1500 से ऊपर पहुंच चुकी है। एआरटीओ प्रशासन सतेंद्र यादव ने बताया कि कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए एक ओर जहां प्रदेश सरकार द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं इसी कड़ी में जनपद में बढ़ते प्रभाव को देखते हुए कार्यालय में शिक्षार्थी लाइसेंस, ड्राइविंग लाइसेंस व अन्य लाइसेंस संबंधी कार्य के लिए आवेदकों द्वारा 23 अप्रैल से लेकर एक मई तक बुक किए गए स्लाट को रीशड्यूल करने का निर्णय लिया गया था। प्रतिदिन यहां 350 आवेदकों द्वारा स्लाट बुकिंग किया जाता है। अब तक 1500 से अधिक स्लाट बुक हो चुके हैं। ऐसे में आवेदकों की संख्या अधिक हो गई है। इसी बीच लॉकडाउन चल रहा भी है। कार्यालय के कार्यदिवस कम पड़ रहे हैं। इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि दो से अधिक आवेदकों को इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें