फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बिजली कटौती और लो वोल्टेज से मिलेगी निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नए बिजनेस प्लान के तहत 846 लाख से दो विद्युत उपकेंद्र बनाए जाएंगे। इसकी मंजूरी मिल गई है। इसके लिए विद्युत निगम के अधिकारी महाराजगंज के महुवी और बिलरियागंज के बनकट में जमीन की तलाश कर रहे हैं। जमीन मिलते ही उपकेंद्रों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इससे करीब 25 हजार उपभोक्ताओं को बिजली कटौती, ट्रिपिंग, ओवरलोड और लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

विद्युत सब स्टेशन सरदहां से लगभग 15 हजार उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। उपकेंद्र पर पांच एमबीए का ट्रांसफार्मर लगा है। वहीं, विद्युत उपकेंद्र पटवध से लगभग 10 हजार उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। यहां पर भी पांच एमबीए का ही ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। उपभोक्ताओं के सापेक्ष उपकेंद्र पर पॉवर परिवर्तक की क्षमता कम होने से दोनों क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को आए दिन ट्रिपिंग, ओवरलोड, लो वोल्टेज की समस्या से जुझना पड़ता है। इस समस्या से निजात पाने के लिए क्षेत्र के लोग काफी समय से नया उपकेंद्र स्थापना की मांग कर रहे थे। जनता की समस्याओं को देखते हुए विभाग की तरफ से नए बिजनेस प्लान में महाराजगंज के महुवी में 366 लाख और बिलरियागंज के बनकट में 480 लाख की लागत से पांच- पांच एमबीए के दो नए उपकेंद्र की स्थापना के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था, जिसकी स्वीकृति भी मिल चुकी है। विभाग के अधिकारी राजस्व विभाग के कर्मचारियों से मिलकर जमीन की तलाश कर रहे हैं। जमीन मिलते ही वि्द्युत उपकेंद्रों का निर्माण शुरू हो जाएगा।
00
महुवी और बनकट में 846 लाख से विद्युत उपकेंद्र की स्थापना की मंजूरी मिल चुकी है। जमीन की तलाश की जा रही है। जमीन मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। दोनों विद्युत उपकेंद्रों के बनने से सरदहां, पटवध समेत आसपास के इलाके के करीब 25 हजार उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिलेगी। - डीके अग्रवाल, अधिशासी अभियंता द्वितीय सगड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें