फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के टेवंगा गांव निवासी एक विवाहिता को ससुराल वालों ने दहेज के लिए मारपीट कर मासूम बच्चे के साथ घर से निकाल दिया। पति के साथ दुबई रहने के दौरान पति ने उसे गर्भपात की दवा खिला दी और जहाज में मासूम बेटे के साथ बैठाकर दिल्ली भेज दिया। दिल्ली हवाई अड्डे पर उसकी हालत बिगड़ गई तो लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। ठीक होने पर पिता के घर पहुंची विवाहिता ने पति समेत ससुराल वालों पर मुकदमा पंजीकृत कराया है।
पीड़िता सोमैय्या ने तहरीर में आरोप लगाया कि उसकी शादी 16 नवंबर 2014 को इब्राहिम पुत्र सर्फुद्दीन के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल वाले 10 लाख नकदी व कार की मांग करने लगे। विरोध करने पर सास, ससुर, ननद ने उसकी पिटाई की। विवाहिता ने अपनी तहरीर में पति इब्राहिम, ससुर सर्फुद्दीन, सास रेहाना, नंद हफसा, फरहीन, देवर अबू बकर, इस्माइल, हुजैफा को नामजद किया है।
01जेएनडी41 : बस क्यू शेल्टर के नीचे अनशन पर बैठे गोभक्त। संवाद