आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर निवासी एक महिला ने अपने पति पर तीन तलाक की धमकी देने, मारपीट और दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए जीयनपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी एक महिला की शादी एक वर्ष पूर्व बरदह थाना क्षेत्र के सहौली गांव निवासी सरोज के साथ हुई थी। पत्नी ने आरोप लगाया कि विवाह के बाद उसकी सास व ससुर दहेज को लेकर विवाह से लेकर अब तक उत्पीड़न करते हैं। इतना ही नहीं विरोध करने पर मारते-पीटते हैं। उसे घर से मायके भेज दिया और पति सरोज विदेश जाने की तैयारी कर रहा है। पत्नी ने पति पर आरोप लगाया कि फोन पर दहेज की मांग पूरी न करने पर तीन तलाक देने की धमकी दे रहा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति सरोज, सास ताहिरा, ससुर इजेहार निवासी सुहौली थाना बरदह पर मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन में जुट गई है।