फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: तेरहवीं से लौटते समय सर्विस लेन के कंटीले तार में अनिंयत्रित होकर घुसी बाइक, एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
राहुल गौड़, फाइल फोटो। संवाद
विज्ञापन
अतरौलिया। सुक्खीपुर अंडरपास के पास बुधवार की रात में बाइक अनियंत्रित होकर सर्विस लेन के कंटीले तारों में घुस गई। हादसे में आंबेडकर नगर जिले के गौरीबड़ा थानाक्षेत्र के कटका गांव निवासी निवासी राहुल गौड़, दिनेश और हरिओम घायल हो गए। पीछे से दूसरी बाइक से आ रहे परिजन घायलों को इलाज के लिए सौ शैय्या संयुक्त अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान राहुल गौड़ की मौत हो गई। मृतक के भाई संदेश गौड़ ने बताया कि राहुल गौड़ (32), दिनेश (38) और हरिओम (32) बुधवार की रात में लगभग 9:30 बजे मड़ौही गांव में एक रिश्तेदार के घर तेरहवीं में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे। अतरौलिया क्षेत्र के सुक्खीपुर अंडरपास के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सर्विस रोड के किनारे लगे कंटीले तार में जा घुसी। इसमें तीनों युवक घायल हो गए। घायल दिनेश का इलाज सौ शैय्या संयुक्त अस्पताल में चल रहा है। वहीं, हरिओम को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहुल की शादी चार साल पहले हुई थी। वह मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी कुसुम, दो वर्षीय बेटी रक्षा और छह महीने का पुत्र कार्तिक हैं। घटना के बाद मां बिंदु और पत्नी कुसुम का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें