फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: उतरते समय युवती बस के पहिए के नीचे आई, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कप्तानगंज के अमिलाई पेट्रोल पंप के पास बुधवार सुबह सड़क हादसे में 22 वर्षीय प्रीति निषाद की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार सुबह 8 बजे अहरौला से निजी बस से प्रीति घर लौट रही थी। बस जैसे ही अमिलाई पेट्रोल पंप के पास रुकी, प्रीति बस से उतरने लगी, तभी अचानक बस चल पड़ी। इस दौरान प्रीति बस के पिछले पहिए के नीचे आ गई, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही कप्तानगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रीति चार बहनों में तीसरे नंबर पर थीं। हादसे की खबर से उनके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें