फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावत करते मिले तो खानी पड़ेगी जेल की हवा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में बढ़ रहे कोरोना को देखते हुए जिलाधिकारी ने एक नई गाइडलाइन जारी की है। जिसमें पांच से अधिक लोग त्रिस्तरीय चुनाव प्रचार नहीं कर सकेंगे और न ही कोई दावत करेंगे। गांव में जिलाधिकारी द्वारा गठित की गई टीमें पैनी नजर बनाई हुई हैं और पांच से अधिक लोग मिले तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिले में तेजी से कोरोना का संकट बढ़ रहा है, जिसको देखते हुए जिलाधिकारी ने अपने मातहतों के साथ एक बैठक में सख्त निर्देश दिया कि त्रिस्तरीय चुनाव में कोई भी प्रत्याशी अपने साथ पांच से अधिक लोगों को लेकर प्रचार नहीं करेगा। अगर वह किसी प्रकार की दावत या पार्टी करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने बताया कि कोविड-19 को देखते हुए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें