मुबारपुर। थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने शुक्रवार की रात पंखे से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
मुबारकपुर कस्बा के बलुआ कटरा मुहल्ला निवासी टिलठू चौधरी (50) ने शुक्रवार की रात पत्नी ने शराब पीने के लिए पैसा मांगा। पत्नी ने शराब पीने के लिए पैसा देने से मना कर दिया। जिसे लेकर दोनों में कुछ कहासुनी भी हुई। इसके बाद पति-पत्नी सोने चले गए। शनिवार की भोर में पत्नी नगर पालिका की ड्यूटी करने जाने लगी तो पति को जगा कर उसे बता कर चली गई। इसके बाद टिलठू ने घर में ही रस्सी के सहारे पंखे से फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। पत्नी ड्यूटी से वापस लौटी तो उसे घटना की जानकारी हुई। आनन-फानन में सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर मुबारकपुर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।