फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब एसपी ने खुद परोसा पुलिस कर्मियों की थाली में भोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पुलिस लाइन में शनिवार की रात बड़ा खाना कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने अपने हाथों से मतहतों के थाली में भोजन परोसा और फिर डीआईजी व अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ पुलिस कर्मियों संग बैठ कर भोजन किया। इस दौरान बेहतर कार्य करने वाले 70 पुलिस कर्मियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित भी किया गया। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि बड़ा खाना कार्यक्रम पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच टीम भावना से काम करने को लेकर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि विभाग का अधिकारी हो अथवा कर्मचारी सभी एकजुट होकर आपसी सामंजस्य के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। उन्होंने बताया कि हमारे कर्मचारियों ने बीते दिनों में तीन चुनाव विधान सभा, विधान परिषद व लोकसभा उपचुनाव को सकुशल संपन्न कराया। इसके साथ ही त्योहारों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा किया। जिसे लेकर भी यह कार्यक्रम आयोजित हुआ है। इस दौरान पुलिस महकमे के विभिन्न विभागों के 70 पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इतना ही नहीं बड़ा खाना कार्यक्रम में एसपी ने स्वयं अपने हाथों से पुलिस कर्मियों के थाली में भोजन परोसा और फिर डीआईजी अखिलेश कुमार व अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ पुलिस कर्मियों के बीच ही बैठ कर भोजन भी किया। कार्यक्रम के दौरान डीआईजी अखिलेश कुमार ने भी पुलिस कर्मियों को चुनाव व त्यौहारों पर बेहतर कार्य करने पर उत्साहित व प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में 750 पुलिस कर्मी व विभागीय अधिकारीगण एक साथ बैठ कर भोजन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें