फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ससुराल वाले अपनाने को तैयार नहीं हुए तो पी लिया फिनायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रेम विवाह के बाद ससुराल वालों द्वारा नहीं अपनाए जाने से क्षुब्ध युवती ने शनिवार को दिन में ससुराल वालों के सामने ही फिनायल पी लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। युवती के साथ गए परिवारीजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के एक गांव की रहने वाली युवती का दूसरे स्थान पर रहने वाले युवक से बीते एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 10 दिन पूर्व ही दोनों ने प्रेम विवाह भी कर लिया। इसके बाद युवती अपनी ससुराल पहुंची तो ससुराल वाले उसे अपनाने को तैयार नहीं हुए। इस बीच युवक कहीं चला गया। शनिवार को युवती अपने परिजनों के साथ फिर ससुराल पहुंची तो ससुराल वाले पुन: उसे अपनाने को तैयार नहीं हुए। वहीं युवक भी फोन करने पर मौके पर नहीं आया। इससे क्षुब्ध होकर युवती ने ससुराल के दरवाजे पर ही फिनायल पी लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। मायकेवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में भर्ती युवती की बहन ने बताया कि उसके ससुरालवाले अब दहेज की मांग कर रहे हैं। वहीं पति भी सामने नहीं आ रहा है। इससे क्षुब्ध होकर उसने फिनायल पी लिया है। फिलहाल युवती की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें