फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: परिजन रिश्तेदारी में नहीं ले गए तो किशोरी ने लगाया फंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। शहर कोतवाली के अजमतपुर कोडर गांव निवासिनी एक किशोरी ने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। स्कूल से बहन-भाई घर आए तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

अजमतपुर कोडर गांव निवासी विनय प्रजापति की दो पुत्री व एक पुत्र है। जिसमें वर्षा प्रजापति (15) सबसे बड़ी थी। सोमवार को उसके पिता रिश्तेदारी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पत्नी के साथ जा रहे थे। वर्षा भी उसमें जाने की जिद कर रही थी। पिता ने उसे ले जाने से इन्कार कर दिया। पति-पत्नी कार्यक्रम में चले गए और वर्षा के छोटे भाई-बहन स्कूल चले गए। इसके बाद वर्षा से दुपट्टे के सहारे छत के चुल्ले से फांसी लगा लिया। छोटे भाई-बहन स्कूल से घर लौटे और दरवाजा पीटने लगे तो नहीं खुला। जिस पर पड़ोसी किसी तरह अंदर देखे तो उसका शव छत के चुल्ले से लटक रहा था। पड़ोसियों की मदद से घर का दरवाजा तोड़ कर उसे फंदे से उतरा गया और पास स्थित प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच परिजन भी रिश्तेदारी से लौट आए और सूचना पुलिस को दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें