आजमगढ़। हरिहरपुर में आयोजित कजरी महोत्सव में बुधवार को भोजपुरी गायिका मालिनी अवस्थी पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरिहरपुर घराने के लिए सरकार की ओर से किए गए प्रयास सराहनीय है। कहा कि अच्छा कलाकार बनने के लिए लगन की जरूरत होती है। थाेड़ी सी सफलता मिलने पर कलाकारों को अभ्यास नहीं छोड़ना चाहिए। कहा कि भारतीय शास्त्रीय संगीत को विश्व भर के लोग सुनते हैं। कहा कि पाश्चात्य और शास्त्रीय संगीत नदी की धारा की तरह है।