आजमगढ़। विद्युत विभाग की टीम ने री चेकिंग में 15 लोगों को ऐसा पाया जिनका कनेक्शन पहले काटा जा चुका था लेकिन वह वाइपास कर बिजली का उपयोग कर रहे थे। इसके अलावा तीन अन्य लोग विजली का चोरी करते पकड़े गए। विभाग द्वारा सभी के विरूद्घ मुकदमा दर्ज कराया गया।
अधिशासी अभियंता अरविंद सिंह ने बताया कि मंगलवार की देर शाम चले चेकिंग अभियान में अवर अभियंता अकबर अली ने छह, अवर अभियंता आकाश गुप्ता ने अंजान शहीद गांव में चार, जाफरपुर में दो व आजमपुर में अवर अभियंता संजीव यादव ने तीन लोगों को पकड़ा। इन लोगों का बकाए के कारण कनेक्शन काटा जा चुका था। लेकिन वह लोग दोबार केबल बाइपास कर बिजली का उपयोग कर रहे थे। इसके अलावा जाफरपुर गांव में ही तीन अन्य लोग विद्युत का चोरी से उपयोग करते पाए गए। कुल 18 लोगों पर के विरूद्घ गलत तरीके से विद्युत का प्रयोग किए जाने पर मुकदमा दर्ज कराया गया।