फ़िल्म अभिनेत्री व पूर्व सांसद शबाना आजमी सोमवार को अपने पैतृक गांव मेजवां स्थित फतेह मंजिल पहुंची। इस दौरान मिजवां सोसायटी से जुड़े लोगों ने शबाना आज़मी और सोसायटी की सचिव नम्रता गोयल का स्वागत किया।
शबाना ने महिलाओ से यहां के मौसम के बारे में जानकारी ली। कैफी आज़मी चिकनकारी की इंचार्ज संयोगिता ने इटली से आई फैशन डिजाइनर क्लौडिया, शबाना आज़मी और नम्रता को तिलक लगाया। शबाना ने फतेह मंज़िल परिसर में स्थापित अपने पिता शायर कैफी आज़मी और दादा फतेह हुसैन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान वह भावुक हो उठीं और उनकी आंखे नम हो गईं। शबाना आज़मी ने सोसाइटी के प्रबंधक आशुतोष त्रिपाठी क्लौडिया से चिकनकारी के प्रगति की जानकारी ली। आशुतोष ने बताया कि मंगलवार को शबाना आजमी नेशनल चैंपियनशिप में कैफ़ी आज़मी स्पोर्ट्स की स्वर्ण पदक जीती बालिकाओं को सम्मानित करेगी। तीन दिन प्रवास के बाद एक सितंबर को वह मुंबई रवाना होंगी।