फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल का स्वागत

Mon, 01 Jan 2018 12:41 AM IST
आजमगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नए वर्ष के स्वागत की तैयारी में हर कोई मशगूल है। कहीं जश्न की तैयारी के लिए डीजे आदि लगाए गए हैं तो कहीं पर लोग रामायण पाठ पर भजन-कीर्तन कर नए साल का स्वागत करने की तैयारी में हैं। हर कोई अपने-अपने तरीके से नए साल का स्वागत करने को आतुर है। शहर से सटे बाबा भंवरनाथ मंदिर परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन मंदिर समिति द्वारा किया गया है। जिसके क्रम में रविवार को अखंड रामनाम संकीर्तन का आयोजन मंदिर परिसर में शुरू हो गया है। जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। वहीं एक जनवरी 2018 सोमवार को 12 बजे हवन-पूजन के साथ संकीर्तन का आयोजन किया गया है। जिसमें गायक राजेश रंजन और उनके सहयोगियों द्वारा भजन की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। जो दोपहर से शुरू होकर रात नौ बजे तक चलता रहेगा। इसके साथ ही मंदिर परिसर में शाम को विशाल भंडारे का भी आयोजन हैं। शाम सात बजे से बाबा भंवरनाथ का दिव्य श्रृंगार और पूजनोत्सव शुरू होगा। इसके लिए मंदिर परिसर को फूल-मालाओं के साथ-साथ विद्युत झालरों से भी सजाया गया है। अखंड संकीर्तन में शिव प्रसाद, सुभाष पांडेय, पन्नालाल यादव, जितेंद्र यादव, पिंटू यादव, हरेंद्र यादव, प्रवीण प्रजापति अपने स्वर से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। रविवार को संकीर्तन में विपिन सिंह डब्बू, इंदल उपाध्याय, मंगल तिवारी, बुद्धू तिवारी, हरिराम मिश्रा, वीरू मिश्र, मंजुल वर्मा, प्रकाश सेठ आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें