फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मऊ से चली साप्ताहिक ट्रेन का आजमगढ़ में हुआ स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़ से मुम्बई जाने वालों के लिए एक और सौगात मिली है। मऊ से मुम्बई तक वाया आजमगढ़ साप्ताहिक ट्रेन की बुधवार को शुरूआत हुई। आजमगढ़ स्टेशन पर पहुंचने पर सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने ट्रेन व इसके चालक दल का स्वागत किया। पुन: हरी झंडी दिखाकर आगे के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

रेल मंत्री ने एक नई साप्ताहिक ट्रेन मऊ से मुम्बई के लिए शुरू किया है, जो आजमगढ़ होकर जाएगी। इस ट्रेन की शुरूआत के अवसर पर आजमगढ़ स्टेशन पर भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ मौजूद रहे। मऊ से आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर उसका व चालक दल का सांसद ने स्वागत किया। इसके साथ ही हरी झंडी दिखा कर आगे के लिए रवाना किया। इस दौरान सांसद ने कहा कि उपचुनाव जीतने के बाद तुरंत ही रेल मंत्री से मुम्बई के लिए एक और ट्रेन चलाने की मांग की थी, जिसे रेल मंत्री ने आज पूरा कर दिया। यह ट्रन मऊ से चल कर आजमगढ़, जौनपुर, प्रयागराज होते हुए मुम्बई तक जाएगी। प्रत्येक बुधवार को इसका संचालन होगा। मऊ से यह ट्रेन शाम चार बजे चल कर पांच बजे आजमगढ़ स्टेशन पहुंचेगी। जिले में आजमगढ़ के बाद खोरासनरोड स्टेशन पर इसका स्टापेज होगा। मेजवां संवाददाता के अनुसार खोरासनरोड स्टेशन पर भी ट्रेन का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें