फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: टेबल फैन घुमाते समय लगा करंट, बुनकर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिलो/मुबारकपुर। मुबारकपुर कस्बा के पुरा सोफी मुहल्ला स्थित एक कारखाने में करंट की चपेट में आकर बुधवार की सुबह बुनकर की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कारखाने में लगे टेबल फैन को घुमाते समय करंट की चपेट में आने से घटना हुई है।
विज्ञापन

पुरासोफी मुहल्ला निवासी चंद्रकेश चौहान (35) साड़ी बुनाई का काम करता था। रोज की भांति वह बुधवार की सुबह लगभग छह बजे अपने घर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर स्थित कारखाने पर पहुंचा। यहां पहुंच कर वह अपने काम करने के स्थान को व्यवस्थित करने लगा। इस दौरान कारखाने पर लगे पंखे को वह अपनी तरफ घुमाने चला गया। पंखे में करंट उतर रहा था। जिसकी चपेट में आने से उसकी मौके पर ही करंट से मौत हो गई।
सात बजे के लगभग एक व्यक्ति कारखाने पर पहुंचा तो चंद्रकेश के मौत की जानकारी हुई। सूचना पर कारखाना मालिक मुबारकपुर के पुरा दुल्हन मुहल्ला निवासी फिरोज भी मौके पर पहुंच गए। जानकारी पुलिस तक पहुंची तो मुबारकपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक एक पुत्र दो पुत्रियों का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें