फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बूंदाबादी से मौसम सुहाना, तीखी धूप से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बृहस्पतिवार को मौसम ने एक बार फिर करवट बदली और पूरे दिन रुक-रुक कर होती रही बूंदाबादी ने मौसम को सुहाना बना दिया। कई दिनों से 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना तापमान गिरकर 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बूंदाबादी से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। पिछले दो दिनों से सुबह आसमान में काले बादल नजर आते और 10 बजे के बाद गायब हो जाते। इसके बाद निकलने वाली तीखी धूप पूरे दिन लोगों को परेशान कर रही थी। बृहस्पतिवार की सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए थे। कुछ देर के लिए मौसम खुला और धूप निकल आई ऐसा लग रहा था कि रोज की तरह की तीखी धूप होगी। लेकिन दोपहर होते-होते एक बार फिर पुरवा हवाओं के साथ आसमान में काले बादलों ने डेरा डाल दिया। इसके बाद बूंदाबादी शुरू हो गई। कुछ देर बाद वह बंद हो गई और फिर तीखी धूप निकल आई। लेकिन शाम होते-होते एक बार फिर आसमान में बादल नजर आने लगे और बूंदाबांदी होने लगी। ऐसे में लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। कई दिनों से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 33 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें