फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पेड़ की डाल से गिरी दीवार, मलबे में दब कर बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गोसड़ीपट्टी गांव में एक व्यक्ति नीम की डाल काट रहा था। नीम की डाल पड़ोसी के मकान के दीवार पर गिरी, जिससे दीवार ही गिर गई और मलबे में दबकर पड़ोसी की 11 वर्षीया बच्ची की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेजवा दिया। गोसड़ीपट्टी गांव निवासी मंतराज यादव के पड़ोसी द्वारा रविवार की सुबह नीम का पेड़ काटा जा रहा था। पेड़ की एक डाल मंतराज के मकान की दीवार पर गिर पड़ी, जिससे दीवार ही ढह गई और उसके मलबे में दबकर मंतराज की 11 वर्षीया पुत्री पायल यादव की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका कक्षा चार की छात्रा व एक भाई व दो बहनों में सबसे छोटी थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें