फूलपुर (आजमगढ़)। एसडीएम रावेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने मतदाताओं को मास्क लगाना अनिवार्य किया है। कोई भी मतदाता बूथ पर अगर बिना मास्क के पहुंचता है तो उसे वापस भेज दिया जाएगा। बूथ पर मास्क के अलावा थर्मल स्कैनिंग से टेंपरेचर की भी जांच की जाएगी। अगर मतदाता के शरीर का तापमान सामान्य से अधिक मिलता है तो उन्हें बाद में मतदान का मौका मिलेगा। मास्क न लगाने पर जुर्माना भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चुनाव में कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करने और सुरक्षा के मद्देनजर किसी भी मतदान केंद्र से दो सौ मीटर की परिधि में प्रत्याशियों को अपना बूथ न बनाने की सलाह दी गई है। मतदाताओं की मदद के लिए प्रत्याशी अपना काउंटर लगाकर पर्ची आदि वितरित करते है। ऐसे काउंटर 200 मीटर की सीमा के बाहर ही रहेंगे।