आजमगढ़। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के दृष्टिगत मतदाता जागरूकता एवं सहभागिता अभियान 2022 (स्वीप कार्यक्रम) के तहत शुक्रवार को श्री राम राष्ट्रीय इंटर कालेज, जहानागंज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभा निकेतन की छात्र-छात्राओं के मध्य मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से निबंध, रंगोली, पेंटिंग एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने निबंध, रंगोली, पेंटिंग एवं भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक होने का संदेश दिया।