फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vocal For Local: मुबारकपुर की साड़ियां पहनेंगी भोजपुरी फिल्मों की हीरोइन, आजमगढ़ सांसद निरहुआ ने किया वादा

Fri, 23 Sep 2022 08:51 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ कलेक्ट्रेट भवन में ओडीओपी प्रदर्शनी का शुभारंभ सांसद और भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ ने किया। सांसद ने कहा कि हम अपनी फिल्मों की शूटिंग में ओडीओपी उत्पाद ब्लैक पॉटरी एवं रेशमी साड़ी का उपयोग करेंगे, ताकि इनका प्रचार प्रसार हो सके। 
विज्ञापन
आजमगढ़ कलेक्ट्रेट भवन में प्रदर्शनी का शुभारंभ करते सांसद दिनेश लाल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के मुबारकपुर की रेशमी साड़ी और ब्लैक पॉटरी उत्पाद मटके के झुमके और कंगन की चमक और बढ़ेगी। सांसद और भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि ‘वोकल फॉर लोकल’ के तहत मुबारकपुर के उत्पाद का इस्तेमाल उनकी फिल्मों में किया जाएगा। उनकी फिल्म की हीरोइन यहां की साड़ी और झुमके पहने दिखेंगी।  

विज्ञापन


शासन के निर्देशानुसार ‘वोकल फॉर लोकल’ कार्यक्रम के तहत शुक्रवार से तीन दिवसीय ओडीओपी प्रदर्शनी का कलेक्ट्रेट भवन के पार्किंग हॉल में आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन सांसद आजमगढ़ दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने किया। सांसद ने कहा कि हम अपनी फिल्मों की शूटिंग में ओडीओपी उत्पाद ब्लैक पॉटरी एवं रेशमी साड़ी का उपयोग करेंगे, ताकि इनका प्रचार प्रसार हो सके।

इस अवसर पर सांसद ने प्रदर्शनी में लगे स्टालों का अवलोकन करने के साथ उत्कृष्ट उत्पादों की सराहना की। खरीदारी भी की। जिलाध्यक्ष आजमगढ़ ध्रुव सिंह और जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषिकांत राय ने ओडीओपी उत्पाद ब्लैक पॉटरी एवं रेशमी साड़ी उद्योग के क्षेत्र में निवेश एवं रोजगार की अपार संभावनाओं एवं नमो एप के विषय में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्र ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने लिया प्रदर्शनी का जायजा

आजमगढ़ डीएम विशाल भारद्वाज ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पार्किंग हाल में ‘आत्मनिर्भर भारत’ के परिप्रेक्ष्य में लगी भव्य प्रदर्शनी का जायजा लिया। उन्होंने ब्लैक बैटरी के उत्पादों, मुबारकपुर की प्रसिद्ध साड़ियों तथा कीट से उत्पादन करने वाले रेशम आदि के स्टालों पर जानकारी ली।  
पढ़ें: आजमगढ़ जिले में एक बार फिर एनआईए की दस्तक, मचा रहा हड़कंप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें