आजमगढ़। बाल स्वास्थ्य पोषण माह की शुरूआत तीन अगस्त से हो रही है। जिसकी तैयारी स्वास्थ्य विभाग ने पूर्ण कर ली है। इसके तहत जिले में पांच लाख बच्चों को विटामिन ए की खुराक देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। नौ माह से पांच साल के बच्चों को यह खुराक दी जाएगी। इसके साथ ही स्तनपान व ऊपरी आहार को बढ़ावा देते हुए कुपोषण से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। सीएमओ डॉ. आईएन तिवारी ने बताया कि विटामिन ए की खुराक से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढोत्तरी होगी और बच्चे स्वस्थ्य रहेंगे। उन्होंने बताया कि पोषण माह के सफल क्रियान्यवयन के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारियों, मुख्य सेविकाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी इस संबंध में जरूरी निर्देश दिये जा चुके है। उसकी के अनुरूप जिले के सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों एवं बाल विकास परियोजना अधिकारियों द्वारा कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। एसीएमओ व नोडल डॉ. संजय ने बताया कि जिले में करीब साढ़े पाँच लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य है।